आदि शंकराचार्य कृत सौंदर्य लहरी पर हुआ संवाद

nspnews 24-02-2022 Regional

करेली। 800 वर्ष प्राचीन योगनान्देशवर सरस्वती मठ, वेदांत भारती संस्था के महासंरक्षक, दक्षिणामनाय शृंगेरी शारदा पीठ के श्रीश्री शंकर भारती महास्वामी जी का करेली नगर आगमन नगर स्थित डीएम पैलेस में हुआ जहां सभी नगर वासियों ने गुरुवर का स्वागत किया। स्वामी जी ने जिले के धर्माचार्य प्रबुद्ध जनों से जगद्गुरु आदि शंकराचार्य कृत सौंदर्य लहरी पर संवाद किया जिसमें उन्होंने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य कृत सौंदर्य लहरी के सौन्दर्य लहरी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शक्ति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने जीवन के एक मोड़ पर यह महसूस किया कि शक्ति के बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। शक्ति बंधन का कारण बनती है तो मोक्ष का माध्यम भी है। यहीं से शंकराचार्य ने सौन्दर्य लहरी की रचना की थी, जिसके पाठ से सुख, शांति व देवी की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि देवी के आह्वान का नृत्य से बढ़िया तरीका क्या हो सकता है। नृत्य मनोरंजन नहीं साधना है। इसके बाद जिले भर से पधारे संत जनों का पूज्य स्वामी जी द्वारा श्री फल एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया। इस अवसर पर नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, ताराचंद पाराशर, महेश चौरसिया, अनंत दुबे, प्रमेशशंकर शर्मा, जगदीश मिश्रा, शिवरानारायण शुक्ला, भास्कर चौबे, सुनील कोठारी, मदन खत्री, राजेंद्र जैन, आदि सहित बड़ी में धर्मप्रेमीजनों की उपस्थिति रही।

 

प्रादेशिक