मालदीव को एक तेज गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट आक्रमण जहाज सौंपा

nspnews 02-05-2023 International

एनएसपीन्यूज। मालदीव की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 02 मई, 2023 को मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) को एक तेज गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट आक्रमण जहाज सौंपा। फास्ट पेट्रोल वेसल उच्च गति पर तटीय और अपतटीय निगरानी में सक्षम है और उसे एमएनडीएफ के तट रक्षक जहाज 'हुरवी' के रूप में कमीशन किया गया। इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी उपस्थित थे।

प्रादेशिक