शादी-पार्टी में लड़के पहन सकते हैं ये खास ड्रेस

nspnews 05-06-2023 Fashion

एनएसपीन्यूज। जब घर या रिश्तेदारी में किसी की शादी या फिर पार्टी हो तो सभी का ध्यान लड़कियों के कपड़ों और ज्वेलरी पर रहता है। लड़कियां कौन से प्रोग्राम में क्या कपड़े पहनेंगी, उसके साथ कौन सी ज्वेलरी होगी आदि। इन्हीं सब बातों पर चर्चा चलती रहती है। लेकिन सभी भूल जाते हैं कि लड़कों को भी शादी-पार्टी के लिए कपड़े चाहिए, लेकिन कोई उनके बारे में सोचता ही नहीं है। ऐसे में वो खुद ही खुद को हैंडसम और न्यू लुक देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से हर कोई आपको देखता रह जाएगा। तो चलिए जानते हैं।
अमूमन देखा जाता है कि लड़के जींस, शर्ट और ब्लेजर पहन लेते हैं। उनका ये लुक इतना आम हो गया है कि किसी का भी ध्यान उन पर नहीं जाता है। ऐसे में लड़के थ्री पीस की जगह पर टू पीस पहन सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात की ये काफी ट्रेंड में है और इसे पहनकर आप काफी हैंडसम भी दिख सकते हैं। आप इस टू पीस के साथ फॉर्मल जूते पहन सकते हैं, जो आपके लुक को काफी फंकी बनाने में मदद करेगा, और जिस किसी की भी नजर आप पर पड़ेगी वो आपकी तारीफ करते हुए बिल्कुल नहीं थकेगा।
एंब्रॉयडरी कुर्ता वो भी धोती के साथ
आप सोच रहे होंगे कि भई कुर्ते के साथ धोती, क्या ये अच्छा लगेगा क्या ये हमारे लुक को जचेगा जी हां! बिल्कुल इस तरह की मैचिंग ड्रेस काफी अच्छी लग सकती है। अगर आप अपने दिमाग पर थोड़ा सा जोर डालें, तो आपको याद आएगा कि ये लुक आपने बॉलीवुड में कभी न कभी तो देखा ही होगा। ऐसे में आपको करना ये है कि एंब्रॉयडरी कुर्ता और धोती पहननी है, और इसके साथ आप जयपुरी जूती पहन सकते हैं। फिर देखिए कैसे आपके लुक पर हर कोई फिदा होता है।

प्रादेशिक