राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न, नेहरू विद्यालय में हुआ आयोजन

nspnews 29-08-2024 Regional

नरसिंहपुर। भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 119 वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनायी गई। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर, समाजसेवी विक्रांत पटेल, बंटी सलूजा, मेरसिंह गुमास्ता, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल व्यौहार , जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिक्षिका श्रीमती सीमा दीक्षित ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
      राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों को खेल मैदान पर खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल में मानसिक और शारीरिक शक्ति का सामंजस्य दिखाई देता है। मोबाइल के खेल को छोड़कर मैदान पर खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मोबाइल पर खेल की आदत छोड़ें। उन्होंने राज्य स्तरीय व्हालीवाल विजेता टीम एवं कोच को मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा ट्रेक शूट प्रदान करने की घोषणा की। नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, प्राचार्य एके चौबे द्वारा छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ सफल होने हेतु प्रोत्साहित किया। अतिथियों द्वारा राज्य स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने वाली ईएफए नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर की व्हालीवाल टीम, कोच एवं प्राचार्य को सफलता पर शुभकामनाएं दी गई।

      राज्य स्तरीय व्हालीवाल विजेता नेहरू हायर सेकेंडरी विद्यालय टीम द्वारा खेल दिवस पर विजेता कप और पुरुस्कार स्वरूप तीन लाख की राशि अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय के प्राचार्य एके चौबे को प्रदान की गई।
पत्रकार एवं वरिष्ठ खेल शिक्षक व खिलाड़ियों का किया सम्मान
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर की एकमात्र सहकार सामाजिक संस्था की ओर से अतिथियों द्वारा पत्रकार संजय जैन, नीलेश जाट, वारिज वाजपेई, अविनाश राव, फोटोग्राफर संजय राय, वरिष्ठ खेल शिक्षक अशोक सिंह हॉकी खिलाड़ी रिटायर्ड खेल शिक्षक, योगेश शर्मा, हॉकी खिलाड़ी प्रवीण सिंघई, चंद्र प्रकाश यादव फुटबॉल प्लेयर, राजीव किशोर श्रीवास्तव क्रिकेट प्लेयर, दशरथ लोधी कबड्डी खिलाड़ी, अशोक नामदेव जूडो खिलाड़ी, देवेश वैद्य एवं ईएफए नेहरू हायर सेकेण्डरी विद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय व्हालीवाल विजेता टीम नेहरू हायर सेकेण्डरी विद्यालय की टीम एवं कोच व्हालीवाल जोनल सेक्रेट्री मनीष कटारे, मैनेजर आशीष नामदेव, शाकिर हुसैन सहायक कोच, टीम मैनेजर व्यायाम शिक्षक पंकज नेमा का पुष्पहार शाल उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में पार्षद काजल, सहकार सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, ब्रजेश नेमा, सहित सहकार संस्था के सदस्य, विद्यालय से राकेश दुबे, भावना विश्वकर्मा, प्रीति नेमा, संजय साहू, जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव एवं विद्यार्थीयों की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में आभार उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सीमा दीक्षित द्वारा किया गया।

प्रादेशिक