बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अधोसरंचना कार्य के चलते रेलगाड़ियाँ प्रभावित

nspnews 28-03-2024 Regional

एनएसपीन्यूज। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल में बीना स्टेशन पर प्लेटफोर्म नंबर तीन पर अधोसरंचना कार्य के अन्तर्गत वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते कुछ रेलगाडियों का बीना स्टेशन पर ठहराव हटाने का निर्णय लिया गया है, ये गाड़ियाँ बीना स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों के बीना स्टेशन पर ठहराव की अवधि को पांच मिनट से घटाकर दो मिनट कर दिया गया है।

प्रारंभिक तिथियों से चलने वाली रेलगाड़ियाँ बीना स्टेशन पर नहीं रुकेगी :-

1) गाड़ी संख्‍या 19322 पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस दिनांक 08.04.2024 से 13.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए।
2) गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 10.05.2024 तक 10 ट्रिप के लिए।
3) गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.04.2024 से 09.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए।
4) गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 11.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए।

प्रारंभिक तिथियों से चलने वाली रेलगाड़ियाँ का बीना स्टेशन पर ठहराव की अवधि को पांच मिनट से घटाकर दो मिनट किया गया :-

1) गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 08.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए।
2) गाड़ी संख्या 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 11.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए।
3) गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 08.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए।
4) गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.04.2024 से 14.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए।
5) गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई एक्सप्रेस दिनांक 08.04.2024 से 13.05.2024 तक 11 ट्रिप के लिए।
6) गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 13.05.2024 तक 17 ट्रिप के लिए।
7) गाड़ी संख्या 12808 हजरत निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस दिनांक 05.04.2024 से 14.05.2024 तक 29 ट्रिप के लिए।

प्रादेशिक