प्रतिभा सम्मान : दीनबंधु ग्रुप ने 42 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

nspnews 08-05-2024 Regional

करेली। प्रोत्साहन व्यक्ति की कार्यक्षमता में व्यक्ति करता है। अपनी बोर्ड की कक्षाओं में अपनी मेहनत करके विशिष्ट स्थान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने दीनबंधु ग्रुप द्वारा प्रतिभा सम्मान का आयोजन रखा जिसमें 85 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक लाने वाले 42 विद्यार्थियों का सम्मान किया। जिसमें शासकीय सीएम राइस स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक करेली बस्ती के बच्चे शामिल थे सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया जिनकी देखरेख में बच्चे मेरिट लिस्ट में शामिल हो सके मुख्य अतिथि के रूप में करेली कीे प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर रहे। इस अवसर पर दीनबंधु ग्रुप की की सभी सदस्य मौजूद रही। ग्रुप की मेम्बर व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा ने बताया कि दीनबंधु गुप सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं देता है जिन्होंने प्रदेश स्तर तक शहर का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बस्ती की कला संकाय की एक छात्रा ने मेरिट में आकर स्कूल का मान सम्मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। कक्षा 12वीं में 500 मे से 477 अंक के साथ 95.4 प्रतिशत प्राप्त करने वाली भाग्यश्री कुशवाहा कोडिया निवासी टीकाराम कुशवाहा, श्रीमती कौशल्या कुशवाहा की सुपुत्री है को हिन्दी में 94, इंग्लिश में 93, इतिहास मे 96, राजनीति शास्त्र में 99, अर्थशास्त्र में 95 अंक प्राप्त हुए है। वही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली जिला नरसिंहपुर की होनहार छात्रा जया मिश्रा पिता सुरेन्द्र मिश्रा, मां श्रीमती सपना मिश्रा गणिंत संकाय में जिले की टापर बनी है। जया ने कक्षा 12वीं गणिंत संकाय में 500 अंक में से कुल 481 (96.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर परिवार एवं करेली नगर को गौरवान्वित किया। इसी तरह की 42 होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है। दीनबंधु महिला मंड़ल द्वारा समाज को प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। 

 

प्रादेशिक