रामनवमीं पर निकली मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा
नरसिंहपुर। गुरूवार को नगर सहित जिले में रामनवमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रामनवमीं पर्व पर शहर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गो से निकाली जिसमें भगवान श्रीराम जी की झांकी आकर्षण व आस्था का केन्द्र रही।
शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत कर भगवान की आरती कर प्रसाद अर्पित किया गया। अनेक स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गयी। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाये गये। शोभायात्रा में बाजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा शोभायात्रा में रामधुन मंडल, भजन कीर्तन मंण्डलियों के गीत संगीत व झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
जय जय श्रीराम के नारों की रही गूंज
श्री रामनवमी पर नगर में भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही युवाओं शोभायात्रा को लेकर उत्साह एवं उमंग देखा गया। जिसमें खासतौर पर युवाजन डीजे की धुन पर जमकर झूमते-नाचते और जय जय श्रीराम के नारों लगाते हुए शामिल हुए।