मूक बधिर बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर श्रीमति पटले, बच्चों से सांकेतिक भाषा में की बात

nspnews 24-09-2024 Regional

नरसिंहपुर। सोमवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास नरसिंहपुर पहुँची। यहाँ अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक दिवस का आयोजन किया गया था। यहाँ पहुँचने पर सर्वप्रथम कलेक्टर का सभी बच्चों ने पुष्प माला देकर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने सांकेतिक भाषा में अपना परिचय कलेक्टर को दिया। कलेक्टर ने मूक बधिर बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में बड़े ही आत्मीय भाव से बात की। अपने बीच कलेक्टर एवं आला अधिकारियों को पाकर बच्चों की ख़ुशी देखते ही बनती थी। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दलीप कुमार, सहायक कलेक्टर शुभम कुमार यादव, सहायक संचालक श्रीमती अंजना त्रिपाठी, डीपीसी डॉ. आरपी चतुर्वेदी, दिव्यांग सेवा संस्थान के आलोक दुबे, मनोरमा कश्यप, राजमणि दुबे, राकेश ठाकुर सहित डीडीआरसी का स्टाफ मौजूद था।

 

प्रादेशिक