तीन स्पेशल ट्रेनें जबलपुर- दुर्ग, रानीकमलापति- रीवा एवं रानी कमलापति- माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन रहेंगी निरस्त

nspnews 09-05-2024 Regional

एनएसपीन्यूज। रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य करणों के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर, रीवा-रानीकमलापति-रीवा एवं रानी कमलापति-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 
प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रेलगाड़ियाँ :-  
जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (10 फेरे)
ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर - दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 मई से 17 जून 2024 तक (5 फेरे )।
ट्रेन नंबर 01702 दुर्ग - जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 मई से 18 जून 2024 तक (5 फेरे )।
 रीवा-रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन (14 फेरे)
ट्रेन नंबर 02174 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिकस्पेशल ट्रेन 15 जून से 27 जुलाई 2024 तक (7 फेरे )।
ट्रेन नंबर 02173 रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिकस्पेशल ट्रेन 15 जून से 27 जुलाई 2024 तक (7 फेरे )।
रानी कमलापति-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (14 फेरे)
ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति - माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन साप्ताहिकस्पेशल ट्रेन 13 मई से 24 जून 2024 तक (7 फेरे )।
ट्रेन नंबर 01668 माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन - रानी कमलापति साप्ताहिकस्पेशल ट्रेन 14 मई से 25 जून 2024 तक (7 फेरे )।

 

प्रादेशिक