क्लासी डिजाइन वाले शॉर्ट कुर्ती को किया जा रहा पसंद

nspnews 06-06-2023 Fashion

एनएसपीन्यूज। समर सीजन में अगर आप अपने फैशन स्टेटमेंट को एक पायदान अपलिफ्ट करना चाहती हैं, तो आपके पास क्लासी डिजाइन वाले शॉर्ट कुर्ती जरूर होने चाहिए। आजकल मार्केट में इनका नया कलेक्शन आए हुए है, जो ऑनलाइन बेहद कम कीमत में उपलब्ध है। इन शॉर्ट कुर्ती की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आप जींस के साथ पेयर अप करके ऑफिस जा सकती हैं। वहीं अगर आपको एथनिक लुक चाहिए, तो आप इन्हें लेगिंग्स के साथ पेयर अप कर सकती हैं। इसलिए देर न कीजिए और कूल एंड क्लासी डिजाइन वाले शार्ट कुर्ती से अपने को अपग्रेड करिए। अगर आपके वॉर्डरोब में ये स्टाइलिश डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती रहती हैं, तो एक परफेक्ट और ट्रेंडी लुक के लिए, फिर आपको कुछ और करना ही नहीं पड़ेगा।  आपको स्ट्रैप डिजाइन, स्लीवलेस डिजाइन, पफ स्लीव डिजाइन और अलग-अलग तरह के नेकलाइन डिजाइन वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। साथ ही अगर आपको कोई कुर्ती पसंद आ जाए और उसमें आपको कलर ऑप्शन चाहिए, तो यह भी आपको मिल जाएगा। कूल -कैजुअल और कंफर्टेबल आपके इन तीनों विशेज को पूरा करती हैं ये शॉर्ट कुर्ती। इनमें आपको काफी सारे प्रिंट डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। समर गेटअवे के लिए बेहतरीन कपड़ा और बेटर लुक तो कुछ हो ही नहीं सकता। पिंक कलर की इस पर व्हाइट कलर का प्रिंट डिजाइन है। यह मेंडरिन कॉलर नेक वाली कुर्ती है। इस स्ट्रेट कुर्ती को आप शॉर्ट्स, जींस, प्लाजो के अलावा लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। गर्मियों में कहीं भी आने-जाने के लिए ग्रीन कलर की यह रेगुलर फीटिंग वाली कुर्ती बेस्ट है। इसका राउंड नेक आपके नेकलाइन को डिफाइन करता है। ङ साइज के स्लीव्स को इसके साथ स्टिच किया गया है।

प्रादेशिक