कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विरोध में महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
nspnews 18-01-2026 Regional
एनएसपीन्यूज। भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय सुभाष पार्क चौराहे पर भारतीय जनता महिला मोर्चा ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। मातृशक्ति ने विधायक बरैया को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की साथ ही साथ सार्वजनिक माफी मांगने की बात भी कही।






