जनसुनवाई में आये 100 आवेदन पत्र, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

nspnews 20-01-2026 Regional

एनएसपीन्यूज। मंगलवार को कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 100 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
दिव्यांग को मौके पर मिली सहायक उपकरण छड़ी
जनसुनवाई में महादेव वार्ड करेली के दिव्यांग जगदीश कौरव लाठी के सहारे अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें आने- जाने के लिए सहायक उपकरण छड़ी प्रदान की गई। अब दिव्यांग जगदीश कौरव बिना किसी असुविधा के आ- जा सकेंगे।

 

प्रादेशिक