भोजन कर रहे मजदूरों पर चढ़ी कार, हादसे में 2 की मौत, 12 लोग घायल
nspnews 18-01-2026 Regional
एनएसपीन्यूज। जबलपुर जिले के बरेला में जब मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उक्त हादसे में मंडला जिले के बम्होरी गांव के 2 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में चौनवती उम्र 35 और लच्छो बाई उम्र 38 हैं, जबकि घायलों में गोमती बाई उम्र 40, राजकुमारी उम्र 37, वर्षा बाई उम्र 39, कृष्णा बाई उम्र 41, अकलवती उम्र 36, प्रभावती उम्र 40, मीरा बाई उम्र 38, जमना बाई उम्र 35, ज्ञानवती उम्र 41, भगवती उम्र 37, लक्ष्मी बाई उम्र 39 और छोटीबाई उम्र 36 शामिल हैं।






